रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मिर्जापुर दौरे में फेरबदल, अब 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे!
मिर्जापुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मिर्जापुर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, वह 23 अक्टूबर को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मिर्जापुर पहुंचेंगे।
दौरे के दौरान रक्षा मंत्री मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद रात्रि में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
#Mirzapur #RajnathSingh #राजनाथसिंह #विंध्यवासिनीमंदिर #BreakingNews #TodayMirzapurNews