पलवल जिले के पत्रकारों ने हाल ही में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया है। पत्रकारों द्वारा पारित निंदा प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि 30 जून 2026 को गांव औरंगाबाद में प्रशासनिक कार्यक्रम की कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार सतीश भूटानी, गुरुदत्त गर्ग और संजीव राठौर के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया गया।
पत्रकारों का कहना है कि घटना को 7 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में मौजूद पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।
#nationaltvmedia #palwal #palwalnews #haryana #NTVMedia
Palwal, Palwal | Jul 7, 2026