
जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर करणी सेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मिर्जापुर, 22 अगस्त। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, मीरजापुर इकाई ने जातिगत आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सिंह गहरवार की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में करणी सेना ने मांग की कि जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाया जाए। संगठन का कहना है कि देश के सभी नागरिकों को समान अवसर मिलना चाहिए तथा शिक्षा, रोजगार और विभिन्न संस्थानों में अवसरों के लिए समान व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आधार पर आरक्षण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए कहा कि इससे समाज में भेदभाव और जातीय तनाव को बढ़ावा मिलता है। संगठन ने सरकार से जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था पर पुनर्विचार करते हुए आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सभी नागरिकों की पहचान समान रूप से “भारत देशवासी” के रूप में हो और समाज में भेदभाव समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। ज्ञापन पर अभिषेक सिंह धवल, रत्नेश सिंह, आदित्य मिश्रा, उदय प्रताप मिश्रा, शाश्वत सिंह, अमित सिंह, पुष्कर सिंह, प्रीतम सिंह, सागर सिंह, वैभव सिंह गहरवार, धर्मेश दुबे, राजमणि दुबे, मधुकर मिश्रा, रोहित तिवारी, आलोक सिंह, संदीप तिवारी, दीपक दुबे, फहीम खान, राजेश कुमार, बृजेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार पाण्डेय (एड.), मुकेश त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, मंगला पाण्डेय, जगदीश दुबे, धर्मजीत सिंह, दिलीप सिंह गहरवार सहित अन्य लोगों �