
गाडविन पब्लिक स्कूल, घल्लू में मनाया कारगिल विजय दिवस
एनसीसी कैडेटों ने कारगिल दिवस को समॢपत पोस्टर बनाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान की याद दिलाता कारगिल विजय दिवस: मैडम लखविंद्र कौर बराड़
भारतीय सेना का पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व का विषय: एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां
फाजिल्का,28 जुलाई(सोनू वर्मा): गाडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में एनसीसी विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत मैनेजिंग कमेटी सदस्य मैडम लखविंद्र कौर बराड़ के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढक़र भाग लिया और देश के वीर शहीदों को नमन किया।
इस बारे विद्यालय के एनसीसी विंग इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे हवलदार सुखविंद्र सिंह और सूबेदार रणजीत सिंह ने विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के इतिहास, भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कारगिल विजय दिवस को समर्पित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेटों ने आकर्षक पोस्टर बनाकर भारतीय सेना और कारगिल के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मैनेजिंग कमेटी सदस्य मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने कारगिल के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। विद्यार्थियों को ऐसे प्रेरणादायी अवसरों से जोडऩा समय की आवश्यकता है, ताकि उनमें राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। मैनेजिंग कमेटी सदस्य एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान आने वाली पीढिय़ों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने देश, समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना के साथ आगे बढऩा चाहिए। विद्यालय के प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा ने एनसीसी विभाग से पहुंचे अधिकारियों, विद्यार्थियों तथा समूह स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सूह स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।