गिरिडीह: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के परिणामों में Spectrum Career Institute, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। संस्थान की छात्रा विद्या वर्मा ने 560 अंक प्राप्त कर AIR 30,105 हासिल की। वहीं देवरानी हेम्ब्रम ने AIR 14,173* और देवयानी हेम्ब्रम ने AIR 17,611* प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। परिणाम घोषित होने के बाद संस्थान में खुशी का माहौल रहा और सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। संस्थान के निदेशक ने सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि Spectrum Career Institute वर्षों से NEET, IIT-JEE एवं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। संस्थान ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी उत्कृष्ट परिणाम देने का विश्वास जताया।
#NEETUG2026 #SpectrumCareerInstitute #Giridih #Giridihviews