अरवल जिले के अइयारा रजवाहा नहर में पानी नहीं पहुंचने से किसान भारी संकट का सामना कर रहे हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए किसान परेशान हैं और खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि सांसद सुरेन्द्र यादव और विधायक मनोज शर्मा इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, लापरवाह अधिकारी भी बेखबर बने हुए हैं। किसानों ने जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़े जाने की मांग की है, ताकि उनकी फसलें बर्बाद होने से बच सकें। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसानों की पुकार कब सुनी जाएगी?
Arwal, Arwal | Jul 29, 2026