
बिजली के निजीकरण के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान
सरकार की सह पर हरियाणा बिजली नियामक आयोग (HERC) द्वारा गुरुग्राम और नूंह जिलों के लिए निजी कंपनी 'इलेवन पावर' को 25 वर्षों के लिए समानांतर वितरण लाइसेंस देने का जन-विरोधी और कर्मचारी-विरोधी फैसला दशहरे से एक दिन पहले लिया गया है।
मुनाफा कमाने वाले उच्च-राजस्व क्षेत्रों को निजी हाथों में सौंपकर सरकारी बिजली निगमों (DHBVN) की कमर तोड़ने की साजिश रची जा रही है। इस काले फैसले के विरोध में और प्रदेश के सभी बिजली कर्मचारियों, किसानों व आम उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त मोर्चा ने निम्नलिखित संघर्ष कार्यक्रमों का ऐलान किया है:
*आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन का शेड्यूल:*
20 अक्टूबर 2026
(कल, सुबह 11:00 बजे):
ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और HERC अध्यक्ष श्री मुकेश गर्ग के पुतले पूरे प्रदेश में फूंके जाएंगे।
21 अक्टूबर 2026:
हरियाणा बिजली नियामक आयोग (HERC) के काले आदेश की प्रतियां जलाई जाएंगी। (सुबह 11:00 बजे):
*22, 23 एवं 24 अक्टूबर 2026 (3 दिवसीय हड़ताल):*
प्रदेश भर में लगातार 3 दिन की पूर्ण हड़ताल रहेगी।
24 अक्टूबर, 2026
(सुबह 11:00 बजे):
हड़ताल के तीसरे दिन आगे के आंदोलन और भावी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
विशेष अपील:
सभी बिजली कर्मचारी, इंजीनियर, उपभोक्ता, किसान संगठन, खाप पंचायतें एवं ग्रामीण नागरिक इस जन-आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपनी एकजुटता का परिचय दें।
संघर्ष हमारा नारा है,
मिलकर बिजली विभाग को बचाएँ !
जारीकर्ता:
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त मोर्चा
Ambala, Ambala | Oct 19, 2026