
#NEET #UG #paperleak Leak Case #CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 29 जुलाई को होगी सुनवाई
NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। CBI की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने यह चार्जशीट दाखिल की है, जिसे अब आगे की सुनवाई के लिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
13 आरोपी बनाए गए
चार्जशीट में यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे, प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉ. मनोज शिरुरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर, मनीषा वाघमारे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार को आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों पर BNS 2023 की धारा 315(5), 318(4), 61(2), 238 और 303(2) के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा Prevention of Corruption Act, 1988 की धारा 13(2) और 13(1)(a) तथा Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 की धारा 3, 4, 5, 10 और 11 के तहत भी कार्रवाई की गई है।
29 जुलाई को चार्जशीट पर संज्ञान
राऊज एवेन्यू कोर्ट बुधवार, 29 जुलाई 2026 को चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर सुनवाई करेगा। वहीं, अर्जुन आनंद को इस मामले में CBI का पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है।
इससे पहले 27 जुलाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने CBI का पक्ष रखने के लिए प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का निर्देश दिया था। CBI की ओर से वकील के पेश नहीं होने के कारण दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी गई। दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता एपी सिंह पेश हुए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जारी किया नोटिस
NEET UG अनियमितताओं के विरोध में हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले में #सुप्रीमकोर्ट ने 28 जुलाई को #दिल्ली #बिहार #महाराष्ट्र #असम #पश्चिमबंगाल #उत्तरप्रदेश और #केरल सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। कोर्ट ने घटनास्थल के सभी #CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर पहली बार आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, उनके खिलाफ फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
@followers
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #ChhattisgarhNews
#लोरमी_को_सौगात #लोरमी_के_गौरव #लोरमीमुंगेलीन्यूज़ #lormimungelinews #छत्तीसगढ़_के_माटी #छत्तीसगढ़_महतारी #छत्तीसगढ़
#LocalNews
#BreakingNews
#todaynews
#IndiaNews
#NationalNews
#ViralNewsUpdate
#BigBreaking
#LatestUpdates
#LatestNews
न्यूज़ के लिए कृपया फॉलो करें धन्यवाद👇👇👇
https://www.facebook.com/LORMIMUNGELINEWS?sk=followers
Lormi, Mungeli | Jul 29, 2026