
#रामनगर के घास मंडी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक #दुकानदारों ने नगर पालिका पहुंचकर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंप कर पालिका द्वारा दुकान के किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए इसे तत्काल कम करने के साथ ही मालिकाना हक देने की मांग की ।
#मांग पूरी न होने पर दुकान दारों ने हाईकोर्ट जाने की भी चेतावनी दी है,#नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नैन सिंह फर्त्याल ने बताया कि घास मंडी में स्थित नगर पालिका के किराएदारों पर नगर पालिका द्वारा किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है जो की पूरी तरह दुकानदारों के हित में नहीं है।
#उन्होंने कहा कि मानसून के चलते वर्तमान में कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और ऐसे में अचानक किराए में वृद्धि किया जाना न्याय संगत नहीं है।
#वहीं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि किराया वृद्धि शासन से मिले निर्देशों के क्रम में की गई है साथ ही उन्होंने कहा कि मालिकाना हक को लेकर आगामी बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा और बोर्ड द्वारा जो भी निर्णय इस संबंध में लिया जाएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
#इस दौरान नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष नैन सिंह फर्त्याल,गिरीश चंद्र पंत, जगदीश चंद्र, भुवन चंद्र,संजय भटनागर,विकास कुमार, चंद्रशेखर बेलवाल, नफीस खान, राहत अली, अकबर अली, इंतजार हुसैन, महबूब अली,सदाकत अली, निजामुद्दीन आदि मौजूद रहें।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar