डबवाली की बेटियों का कमाल: टेबल टेनिस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
डबवाली, 27 जुलाई। हरियाणा स्कूल गेम्स के तहत सिरसा के स्वामी विवेकानंद स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डबवाली टेबल टेनिस अकादमी की तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
चयनित खिलाड़ियों में मन्नत (पुत्री श्री धीरज कुमार), अनया (पुत्री श्री अशोक कुमार) और मवलीन (पुत्री श्री अरविंदर सिंह) शामिल हैं।
अकादमी के संचालक पुनीत सिंगला ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर डबवाली और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी।
#dabwali #sirsa #tabletennis #haryana #haryanaschoolgames