
'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का दिया गया संदेश
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत शनिवार को सांदीपनि विद्यालय, नर्मदापुरम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, करियर एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच, अनुशासित दिनचर्या एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए समाज में नशामुक्ति के संदेशवाहक बनने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के प्रति जागरूक रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य श्री के.के. दुबे एवं युवा समन्वयक सुश्री सुषमा अहिरवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके सक्रिय सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं प्रभावी रूप से संपन्न हुआ।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh