बिसाऊ कस्बे में एक बार फिर पुलिस की संवेदनशीलता देखने को मिली। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक महिला अकेली खड़ी है।
सूचना मिलते ही गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची हेड कांस्टेबल मदन लाल व स्टाफ ने महिला से बातचीत कर उसकी जानकारी ली।
पूछताछ में महिला ने अपना निवास स्थान बहरोड़ बताया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक टूर ग्रुप के साथ जैसलमेर जा रही थी, लेकिन वह बीच रास्ते में ही उतर गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए महिला की सुरक्षा सुनिश्चित की तथा उसे दिल्ली की ओर जाने वाली बस में सुरक्षित बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया।
गौरतलब है कि कस्बे में इस प्रकार का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भी रेलवे क्वार्टर के पास दिल्ली की एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मिली थी, जिसे पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए सुरक्षित दिल्ली रवाना कराया था। लगातार दूसरी बार पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
#bissau #JhunjhunuPolice #bahror #WomenSafetyFirst #everyone
Churu, Churu | Jul 11, 2026