#बगहा पुलिस के द्वारा शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला बगहा के पिपरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरालाबेधा गांव में छापेमारी एवं सघन जांच अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर उसके पास से 90 पीस बंटी-बबली अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर है, बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। मामले में पिपरासी थाना अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#NewsWave
#bagahapolice #bagahanews #bagahasp #bagahasdm #ramnagarsdpo