⛔ राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर 75 मीटर के दायरे से हटेंगे अतिक्रमण, टास्क फोर्स गठित
हनुमानगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आदेशों की अनुपालना में हनुमानगढ़ जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स' तथा 'उपखण्ड स्तरीय राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स' का गठन किया है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।