Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

खेत पाठशाला के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति किसानों को किया गया जागरूक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने एवं कृषि संबंधी वैज्ञानिक जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को विकासखंड पिपरिया के ग्राम जमारा, गाड़ाघाट, पिसुआ, मोकलवाड़ा, डापका एवं मुहारीकला में किसान पाठशाला सह ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। योजना का लाभ ऋणी एवं अऋणी दोनों प्रकार के कृषक प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को बताया गया कि वे अपना पंजीयन निकटतम बैंक, सहकारी समिति अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन करा सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा-खतौनी) तथा बुवाई प्रमाण-पत्र आवश्यक हैं। ग्राम सभाओं में यह भी जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सूखा, अतिवृष्टि, बाढ़ एवं कीट प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग की जानकारी देते हुए मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा लागत कम कर बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में किसानों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

MORE NEWS

नर्मदापुरम -एक किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिरा। वहां मौजूद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने किसान को उठाया और उसे गले लगा लिया।किसान रोते हुए बोला हमारी बात मान लो। मूंग खरीद लो।

नर्मदापुरम -एक किसान रोते हुए पुलिस के पैरों में गिरा। वहां मौजूद एसपी साईं कृष्णा एस थोटा ने किसान को उठाया और उसे गले लगा लिया।किसान रोते हुए बोला हमारी बात मान लो। मूंग खरीद लो।

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jul 28, 2026

🔹सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश

🔹मानव श्रृंखला, रैली और शपथ के साथ युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

➡️मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गांव में मानव श्रृंखला बनाकर की गई। इसके बाद जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री विवेक यादव ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

🔹सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में गूंजा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का संदेश 🔹मानव श्रृंखला, रैली और शपथ के साथ युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प ➡️मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सोहागपुर के ग्राम सेमरी हरचंद में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक श्री साईं कृष्णा के मार्गदर्शन तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव में मानव श्रृंखला बनाकर की गई। इसके बाद जागरूकता रैली गांव के मुख्य मार्गों से निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री विवेक यादव ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026