दतिया चुनाव में गरजे अजय सिंह, बोले- CM मोहन सिर्फ घोषणा कर रहे, युवा बेरोजगार
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में चुरहट विधायक अजय सिंह 'राहुल' दतिया पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हमेशा छल और कपट की राजनीति करती है तथा विकास नहीं चाहती। अजय सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान विकास कार्य तेजी से हुए, लेकिन भाजपा ने सरकार गिराकर विकास की रफ्तार रोक दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा बेरोजगार घूम रहा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव केवल घोषणाएं कर रहे हैं, जो कागजों तक सीमित हैं। अजय सिंह ने कहा कि दतिया का उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि युवाओं, किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह जनता के समर्थन से चुनाव जीतेंगे और भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।
#ajaysingh #datiyaelection #mppolitics #politicsnews #ghanshyamsingh