Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

रामनगर में आगामी वी0आई0पी0 कार्यक्रमों को लेकर पुलिस हुई मुस्तैद #रामनगर_हैडलाइन - एसपी नैनीताल ने ब्रीफिंग लेकर पुलिस कर्मियों को सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम करने के दिए कड़े निर्देश दिए है, रामनगर में आगामी वी0आई0पी0 कार्यक्रमों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, एसपी डॉ0 जगदीश चंद्र ने पी0एन0जी0 कॉलेज रामनगर में ड्यूटी पर तैनात होने वाले समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की है, 👉 - ब्रीफिंग के मुख्य बिंदु 🔴 सख्त एक्सेस कंट्रोल - वी0आई0पी0 प्रोटोकॉल के मानकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में सख्त सुरक्षा घेरा और एक्सेस कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔴 सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग - सुरक्षा के मद्देनजर संदिग्धों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग व फ्रिस्किंग करने के कड़े निर्देश दिए गए। 🔴 सुगम यातायात व्यवस्था - आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान लागू करने हेतु निर्देशित किया गया। 🔴 व्यवहार कुशलता - ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि सभी पुलिसकर्मियों को शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करेंगे। 🔴 वीआईपी मार्ग - वीआईपी मूवमेंट के दौरान VIP मार्गो पर सभी रोक, रुकावटों को पूर्व में ही दूर कर लिया जाय। वही सभी को सतर्कता और पूर्ण मुस्तैदी के साथ वीआईपी ड्यूटी सम्पादित करने के निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, रेवाधर मठपाल एसपी संचार, विमल प्रसाद सीओ, विनय सिंह सीओ(UT), सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी, बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं समेत वी0आई0पी0 ड्यूटी के लगे अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। #रामनगर_हैडलाइन #sspnainital #ramnagar #ramnagarpolice #Vip #newsviral #highlightseveryone #followerseveryone

Ramnagar, Nainital | Jun 27, 2026

MORE NEWS