#अलीगढ़ में माल से भरा ट्रक लूट, चालक को कुचलकर मौत; खुर्जा में ट्रक समेत आरोपी गिरफ्तार, गभाना के कटरा मोड़ की वारदात से सनसनी, गभाना थाना क्षेत्र स्थित कटरा मोड़ पर माल से भरा ट्रक चोरी करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई। ट्रक को रोकने की कोशिश कर रहे चालक को आरोपियों ने बेरहमी से रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए खुर्जा में ट्रक समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#Viral #Aligarh #BreakingNews #UPNews #accident
Koil, Aligarh | Jul 29, 2026