बिसाऊ नगरपालिका ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर सामान रखकर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की।
अभियान के दौरान बाईपास सर्किल से मलसीसर बस स्टैंड तक सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया गया।
पालिका टीम ने इस दौरान दो प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए तीन हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता सोमन्त कुमार, सफाई निरीक्षक पप्पू, एसबीएम एमआईएस राजेन्द्र सिंह तथा जमादार प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत ने बताया कि आम रास्तों पर अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे सार्वजनिक मार्गों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#bissau
#nagarpalika
#penalty
#jhunjhunu
#firsttime
Churu, Churu | Jul 9, 2026