*अनोखी परंपरा रावण को जलाया नहीं पूजा जाता है*
*सतना -* मध्य प्रदेश के सतना जिले में विजयादशमी पर रावण दहन के बजाय उसकी पूजा की जाती है।
यहां स्थापित रावण की मूर्ति लगभग 300 साल पुरानी बताई जाती है, जिसमें रावण के 9 सिर हैं। मान्यता है कि रावण भगवान शिव का परम भक्त और विद्वान था।
पिछले लगभग दो दशकों से यह मूर्ति पुलिस स्टेशन के अंदर सुरक्षित रखी गई है। विजयादशमी पर यहां लोग पूजा करने पहुंचते हैं।@