Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त जांच, 8 बसों के काटे चालान, 3 बसें सीज चूरू, 09 जुलाई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध रूप से संचालित एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। डीटीओ नरेश कुमार बसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 15 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें विभिन्न परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 बसों के चालान बनाए गए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 3 बसों को सीज कर जिला परिवहन कार्यालय, चूरू परिसर में खड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना वैध परमिट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव, कर एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की अवहेलना कर संचालित होने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। #TransportOfficer #traffic #churu #jhunjhunu #privatebus

Churu, Churu | Jul 9, 2026
चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध वाहनों के खिलाफ संयुक्त जांच, 8 बसों के काटे चालान, 3 बसें सीज चूरू, 09 जुलाई। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में गुरुवार को चूरू-झुंझुनूं मार्ग पर अवैध रूप से संचालित एवं परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। डीटीओ नरेश कुमार बसवाल ने बताया कि अभियान के दौरान परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कुल 15 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिनमें विभिन्न परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 8 बसों के चालान बनाए गए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 3 बसों को सीज कर जिला परिवहन कार्यालय, चूरू परिसर में खड़ा कराया गया। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिना वैध परमिट, आवश्यक दस्तावेजों के अभाव, कर एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों की अवहेलना कर संचालित होने वाले वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा सड़क सुरक्षा एवं यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध संयुक्त जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। #TransportOfficer #traffic #churu #jhunjhunu #privatebus - Churu News