Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बिहार के बेगूसराय जिले से बड़ी खबर सामने आई है। रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बालिका गृह से पांच नाबालिग लड़कियां देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर फरार हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और उनकी तलाश के लिए जिलेभर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बालिका गृह में रह रही पांच नाबालिग लड़कियों ने देर रात ग्रिल काटकर भागने की योजना बनाई और मौके से फरार हो गईं। घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब बालिका गृह के कर्मचारियों ने नियमित गिनती के दौरान पांच लड़कियों को गायब पाया। इसके बाद तुरंत रतनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फरार लड़कियों की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और जिले के प्रमुख मार्गों पर पुलिस को अलर्ट कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खिड़की की ग्रिल काटने के लिए इस्तेमाल किया गया उपकरण लड़कियों तक कैसे पहुंचा और कहीं इस मामले में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। फिलहाल पुलिस बालिका गृह के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार हुई सभी नाबालिगों की जल्द बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Begusarai, Begusarai | Jul 27, 2026