Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

#haridwar : हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का कांवड़ मेला-2026 का यातायात प्लान हुआ जारी आमजन से हरिद्वार पुलिस की अपील कावड़ मेला के दौरान यातायात प्लान देखकर ही निकले घर / शहर से वर्ष 2026 में श्रावण मास दिनांक 28.07.2026 से प्रारम्भ हो रहा है जिनमें 04 सोमवार (प्रथम 03.08.2026, द्वितीय 10.08.2026, तृतीय 17.08.2026, चतुर्थ सोमवार 24.08.2026) एवं *श्रावण शिवरात्री मुख्य पर्व* *11.08.2026 को मनाया जायेगा। जिसके दृष्टिगत जनपद में निम्नानुसार रूट डायवर्जन रहेगा। *यातायात योजना काँवड मेला-2026 सामान्य दिनों में हरिद्वार आने-वाले वाहनों के मार्ग का विवरण-* • दिल्ली/ मेरठ/ मुजफ्फरनगर/ मंगलौर/हरिद्वार • हरियाणा/ पंजाब/ हिमाचल प्रदेश/ सहारनपुर/ मडावर/ सालियर चौक/बढेडी राजपुतान/हरिद्वार • दिल्ली एक्सप्रेस वे/मण्डावर/सालियर चौक/बढ़ेड़ी राजपुतान/ हरिद्वार • देहरादून, ऋषिकेश से नेपाली तिराहा, रायवाला/हरिद्वार • नैनीताल/नजीबाबाद/श्यामपुर/हरिद्वार *यातायात योजना काँवड मेला-2026 हरिद्वार आने वाले कांवड वाहनों के मार्ग का विवरण-* * सहारनपुर की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन मण्डावर से अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे। • यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर- दिल्ली, मेरठ एवं मु0नगर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन - रामपुर तिराहा से कोलकी टोल प्लाजा, बड़कलां, मण्डावर, सालियर चौक, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग जायेंगे। नोटः- दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे कांवड वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा । • यमुनानगर-सहारनपुर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन - मण्डावर से सालियर चौक से अब्दुल कलाम चौक, नगला इमरती, लक्सर, एस0एम0 तिराहा से बैरागी कैम्प पार्किंग पार्क कराये जायेंगे। • बैरागी कैम्प पार्किंग में पार्क किये गये सभी प्रकार के कांवड़ वाहनों की निकासी शमशान घाट पुल से श्रीयंत्र पुल, बुढी माता तिराहे, देशरक्षक, सिंहद्वार से NH 334 होते हुए जायेंगे। • मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन चिडियापुर से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन से गौरीशकर पार्किंग एवं नीलधारा पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे। • देहरादून एंव ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले कांवड़ वाहन नेपाली तिराहा से सप्तऋषि तिराहा, दूधाधारी फ्लाईओवर से चमगादड टापू/ लालजीवाला पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे। *दिल्ली से देहरादून/ ऋषिकेश जाने वाले रोडवेज / प्राइवेट बस /अन्य वाहन* रोडवेज बसों हेतु यातायात व्यवस्था- • देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी रोडवेज बसें नेपाली तिराहा से रायावाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क कराये जायेंगे। • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक से ऋषिकुल मैदान तथा वापसी इसी मार्ग से होगी। • नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें नजीबाबाद से लाडपुर, 4.2 तिरछा पुल से नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी। • देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, नैनीताल आने/जाने वाली रोडवेज सभी बसें अपने निर्धारित रूट से ही संचालित करायी जायेंगी । प्राइवेट बसों हेतु यातायात व्यवस्था- • देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने/जाने वाली सभी प्राइवेट बसें नेपाली तिराहा से रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी। • दिल्ली, मेरठ, मु0नगर, सहारनपुर, पंजाब, हरियाणा से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मण्डावर, अब्दुल कलाम चौक, नगला ईमरती, लक्सर से बैरागी कैम्प पार्किंग मे पार्क करायी जायेंगी। • नजीबाबाद रूट से हरिद्वार आने/जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से गैन्डीखाता से 4.2 डायवर्जन नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क करायी जायेंगी। • देहरादून/ऋषिकेश/हरिद्वार से नजीबाबाद, काशीपुर, नैनीताल जाने वाली प्राइवेट बसें लहाड़पुल से नजीबाबाद से काशीपुर से नैनीताल जायेंगी और वापसी के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करेंगे। ⁠ नोट- दिल्ली से देहरादून एवं देहरादून से दिल्ली जाने वाली सभी बसें दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगी। *भारी वाहनों के लिये यातायात व्यवस्था* • दिनांक 29/30-07-2026 दिनांक 11.08.2026 तक मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद की ओर से जाने वाले भारी वाहन चिडियापुर / कांगडी पार्किंग में पार्क कराये जायेंगे । • दिल्ली-मेरठ की तरफ से हरिद्वार आने वाले भारी वाहन मण्डावर में पार्क कराया जायेगा । • दिनांक 29/30 -07-2026 से 04-08-2026 तक भारी वाहनों का समय रात्रि 12.00बजे से प्रातः 04.00 बजे तक रहेगा। • दिनांक 05/06-08-2026 से 11/08/2026 तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे । *चारधाम यात्रा मार्ग* केदारनाथ/बद्रीनाथ जाने वाले वाहन- • दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु मेरठ से गढमुक्तेश्वर, नजीबाबाद, कोटद्वार, पौडी, श्रीनगर से केदारनाथ/बद्रीनाथ जायेंगे अथवा दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे • गंगोत्री/यमनोत्री जाने वाले वाहन- दिल्ली, मेरठ, मु0नगर से चारधाम जाने वाले वाहन आने- जाने हेतु दिल्ली एक्सप्रेस वे का प्रयोग करेंगे नोटः- हिलबाईपास का प्रयोग आवश्यक सेवा (एम्बूलैन्स, फायर ब्रिगेड इत्यादि) एवं यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर कांवड की निकासी के लिए तथा स्थानीय निजी वाहनों के लिए उपयोग में लाया जायेगा । • पैदल कांवड यात्रा हेतु प्लान-2026 दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-सहारनपुर-हरियाणा की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से रोडीबेलवाला रैम्प, केशव आश्रम तिराहा, ओमपुल रेगुलेटर पुल, शंकराचार्य चौक, सिंहद्वार चौक, आर्यनगर चौक, लालपुल, जटवाड़ा पुल से बहादराबाद नहर पटरी से अपने गन्तव्य को जायेंगे । • मुरादाबाद/नजीबाबाद की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी से सीसीआर चौक, दीनदयाल पार्किंग अण्डर पास, आनन्द वन समाधी पार्किंग, चण्डी चौक, 4.2 तिरछा पुल नहर पटरी, रसियाबढ से नजीबाबाद/मुरादाबाद से अपने गन्तव्य को जायेंगे। • देहरादून/ऋषिकेश की ओर जाने वाले कांवडिये/यात्री हर की पैडी, भीमगौडा, खडखडी, सूखीनदी बैरियर, दूधाधारी तिराहे से राष्ट्रीय राजमार्ग 34 से जायेंगे । Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police

Hardwar, Haridwar | Jul 28, 2026

MORE NEWS

🚨 कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा 🚔

दिनांक: 01.08.2026 🕣 रात्रि लगभग 08:30 बजे हाईवे फ्लाईओवर के निकट गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़ियों द्वारा एक कांवड़िए के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई।

🚓 सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया जा चुका था।

🚗 प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि अल्टो कार संख्या HR 38AC-7944, जो हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी, का चालक भी कांवड़िया था और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहा था।

⚠️ गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के समीप कार की टक्कर एक अज्ञात कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई।

👊 कांवड़ खंडित होने के बाद कुछ अज्ञात कांवड़ियों ने अल्टो कार चालक के साथ मारपीट की तथा उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

👮 घटना के संबंध में मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

📄 पीड़ित अल्टो कार चालक की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अभियोग संख्या-388/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

🔎 अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

☝🏻♻️ हरिद्वार पुलिस हर शिवभक्त से अपील करती है कि कावड़ मेला एक पवित्र पर्व है भक्ति भाव से आकर शिव की नगरी से जल लेकर जाए हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय आपके साथ हैं 

अगर किसी भी रूप में शांति व्यवस्था प्रभावित करते हैं तो उत्तराखंड पुलिस द्वारा निसंदेह उन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाएगीl
#HaridwarPolice #UttarakhandPolice #KawadYatra2026 #KanwarYatra #Haridwar #MangalorePolice #LawAndOrder #PublicSafety #ZeroTolerance #PoliceAction #CrimeControl #Justice #SafeKawadYatra #ServeProtectCare #मित्रता_सेवा_सुरक्षा #हरिद्वार_पुलिस #उत्तराखण्ड_पुलिस #कांवड़_यात्रा2026 #सुरक्षित_कांवड़_यात्रा #कानून_सबके_लिए_समान

🚨 कांवड़िए से मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी दबोचा 🚔 दिनांक: 01.08.2026 🕣 रात्रि लगभग 08:30 बजे हाईवे फ्लाईओवर के निकट गोल्डन ढाबा के पास कुछ कांवड़ियों द्वारा एक कांवड़िए के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। 🚓 सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया जा चुका था। 🚗 प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि अल्टो कार संख्या HR 38AC-7944, जो हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही थी, का चालक भी कांवड़िया था और हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने घर लौट रहा था। ⚠️ गोल्डन ढाबा फ्लाईओवर के समीप कार की टक्कर एक अज्ञात कांवड़िए की कांवड़ से हो गई, जिससे उसकी कांवड़ खंडित हो गई। 👊 कांवड़ खंडित होने के बाद कुछ अज्ञात कांवड़ियों ने अल्टो कार चालक के साथ मारपीट की तथा उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 👮 घटना के संबंध में मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 📄 पीड़ित अल्टो कार चालक की तहरीर के आधार पर कोतवाली मंगलौर में अभियोग संख्या-388/2026 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 🔎 अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ☝🏻♻️ हरिद्वार पुलिस हर शिवभक्त से अपील करती है कि कावड़ मेला एक पवित्र पर्व है भक्ति भाव से आकर शिव की नगरी से जल लेकर जाए हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस हर समय आपके साथ हैं अगर किसी भी रूप में शांति व्यवस्था प्रभावित करते हैं तो उत्तराखंड पुलिस द्वारा निसंदेह उन पर कठोर वैधानिक कार्रवाई तत्काल अमल में लाई जाएगीl #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #KawadYatra2026 #KanwarYatra #Haridwar #MangalorePolice #LawAndOrder #PublicSafety #ZeroTolerance #PoliceAction #CrimeControl #Justice #SafeKawadYatra #ServeProtectCare #मित्रता_सेवा_सुरक्षा #हरिद्वार_पुलिस #उत्तराखण्ड_पुलिस #कांवड़_यात्रा2026 #सुरक्षित_कांवड़_यात्रा #कानून_सबके_लिए_समान

Hardwar, Haridwar | Aug 1, 2026

हरिद्वार से गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों के साथ हुआ बड़ा हादसा, मुजफ्फरनगर बायपास पर पिकअप वाहन में कावड़ में मारी जोरदार टक्कर कावड़ हुई क्षतिग्रस्त, कावड़िये हुए घायल।

हरिद्वार से गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों के साथ हुआ बड़ा हादसा, मुजफ्फरनगर बायपास पर पिकअप वाहन में कावड़ में मारी जोरदार टक्कर कावड़ हुई क्षतिग्रस्त, कावड़िये हुए घायल।

Hardwar, Haridwar | Aug 1, 2026

कांवड़िए से मारपीट और कार में तोड़फोड़ पर पुलिस का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

#kanwaryatra

कांवड़िए से मारपीट और कार में तोड़फोड़ पर पुलिस का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार #kanwaryatra

Hardwar, Haridwar | Aug 1, 2026