रात के अंधेरे में पुलिस का बड़ा एक्शन: हत्या के प्रयास के आरोपियों समेत 8 को दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद!
पीपराकोठी (पूर्वी चंपारण):
इलाके में अपराध और अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। रात के अंधेरे में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने एक साथ 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है! 🚔👇
पूरी कार्रवाई पर एक नजर:
हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार: सूर्यपुर के रहने वाले भरत कुमार, नाइमुद्दीन, पुण्यदेव प्रसाद और अखिलेश प्रसाद को पुलिस ने दबोचा।
अवैध शराब पर भी वार: उत्पाद अधिनियम के तहत टिकूलिया के श्रवण कुमार, मझरिया के अभिषेक कुमार, मुर्दाचक के राजेश्वर कुमार जायसवाल और चांदसरैया के शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया गया।
क्या-क्या हुआ बरामद? पुलिस ने छापेमारी के दौरान 16 लीटर देसी चुलाई शराब और एक ग्लैमर बाइक भी जब्त की है।
थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है �