नेपाल के तराई और पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब बिहार में दिखने लगा है। कोसी नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद सुपौल स्थित कोसी बराज के 11 गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन और जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
बताया जा रहा है कि नेपाल से बड़ी मात्रा में पानी आने के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा है। जल दबाव को नियंत्रित करने के लिए बराज के गेट खोले गए हैं, जिससे नदी के किनारे बसे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने निचले क्षेत्रों के लोगों को सावधान रहने और नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से सुपौल समेत आसपास के जिलों में बाढ़ की आशंका को लेकर निगरानी तेज कर दी गई है।