बिग ब्रेकिंग न्यूज़: भीषण सड़क दुर्घटना में मधेपुरा के तीन थाना अध्यक्षों की दर्दनाक मौत
पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिला के तीन थाना अध्यक्षों की बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों में उदाकिशुनगंज अनुमंडल के रतवारा थाना अध्यक्ष सजन कुमार, अरार थाना अध्यक्ष अमरेंद्र ज्ञानेंद्र तथा मधेपुरा अनुमंडल के बेलारी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार शामिल बताए जा रहे हैं।
इस भीषण दुर्घटना में वाहन चालक की भी मौत होने की सूचना है बताया जा रहा है कि सभी अधिकारी पटना से प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस मधेपुरा लौट रहे थे तभी साहेबपुर कमाल क्षेत्र में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मधेपुरा पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी बेगूसराय के लिए रवाना हो गए हैं. हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।