#बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान मृ/त शिशु के जन्म के बाद हुए हं'गामे और तो'ड़फोड़ मामले में अस्पताल प्रशासन ने बगहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा गया है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 10 जुलाई को प्रसव के दौरान मृ/_त शिशु जन्म लेने के बाद कुछ लोग आक्रोशित होकर लेबर रूम में घुस गए। स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया गया। आवेदन के अनुसार, उपद्रवियों ने लेबर रूम में रखे कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, लैपटाप, की-बोर्ड, बायोमेट्रिक मशीन सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी उपकरणों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के उपाधीक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
#NetworkBihar
#bagaha
#bagahasp
#bagahapolice
#bagahanews
#bagahasdm