
#उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी आगामी 09 अगस्त को खटीमा से 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा' का शुभारंभ करेगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार पर धर्म ,जातिवाद एवं क्षेत्रवाद की संकीर्ण राजनीति को बढ़ावा देकर समाज में विभाजन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।
#केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की धामी सरकार अपनी अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच रच रहे हैं जिसके कारण महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है, धर्म जातिवाद क्षेत्रवाद की संकीर्ण राजनीति कर सामाजिक बंटवारा कर आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।
#उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने बताया कि पार्टी की हरिद्वार में संपन्न पहले कार्य करने की बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी भाजपा आरएसएस नेतृत्व वाली सरकार की इस साजिश को सफल नहीं होने देगी तथा इसके लिए 09 अगस्त, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर 9 अगस्त खटीमा से जन संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। यह यात्रा पूरे उत्तराखंड में जनसंवाद स्थापित करते हुए राज्य के ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच ले जाएगी।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital