नवनियुक्त सीओ रजनी कुमारी ने संभाला पदभार
मटिहानी (बेगूसराय)। मटिहानी की नवनियुक्त अंचल अधिकारी रजनी कुमारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान अंचल अधिकारी पृथा अखौरी ने उन्हें विधिवत कार्यभार सौंपा।
पदभार संभालने के बाद सीओ रजनी कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों का निष्पादन तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाएगा।