Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

पानीपत पुलिस ने नशा तस्करों पर कसी नकेल महिला नशा तस्कर को किया गिरफ्तार 3 किलो 952 ग्राम गांजा के साथ महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश जारी पानीपत । पानीपत पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के विरूध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुराना दलबीर नगर में एक महिला नशा तस्कर को 3 किलो 952 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान अशोक विहार कॉलोनी निवासी नन्ही के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम रविवार को गश्त के दौरान बबैल रोड पर छोटूराम चौक के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की एक महिला कपड़े के बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने के लिए पुराना दलबीर नगर में बड़ी बिजली लाइन के पास घूम रही है। सूचना को पुख्ता मानकर टीम में महिला एएसआई कविता को शामिल कर पुलिस टीम मौके पर दबिश दी। सामने चारपाई पर एक महिला बैठी दिखाई दी। पुलिस टीम को देखकर महिला चारपाई पर रखे बैग को छुपाने लगी। तत्परता से कार्रवाई करते हुए एएसआई कविता ने बैग सहित महिला को काबू किया। पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान नन्ही पत्नी इमरान निवासी बेरी वाली मस्जिद अशोक विहार कॉलोनी के रूप मे बताई। पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एईटीओ विकास भारद्वाज की मौजूदगी में महिला के बैग की तलाशी ली तो प्लास्टिक पन्नी में पैक काफी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 3 किलो 952 ग्राम पाया गया। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले यूपी में एक युवक से 5 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। आरोपी महिला के खिलाफ थाना किला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को उसे माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस महिला आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी। *बॉक्स;* इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसके खिलाफ पहले भी नशा बेचने के 3 मामले दर्ज हैं। मामलों में वह जेल से बेल पर बाहर आई हुई है।

Bapoli, Panipat | Jun 29, 2026

MORE NEWS

बापौली पंचायत समिति की वाइस चेयरमैन सीमा रावल ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मेरे ऊपर जो पूर्व चेयरमैन जोनी रावल ने आरोप लगाए हैं सभी निराधार हैं मैंने जितने विकास कार्य किए हैं अधिकारियों के संज्ञान में लाकर कार्य किए हैं और सभी सदस्यों को भी साथ रखा है भविष्य में भी सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य करेंगे सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है उसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी

Bapoli, Panipat | Jul 29, 2026

बापौली में जलालपुर रोड पर इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समाजसेवी अंकुश रावल और मयंक रावल रहे दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के हाथ मिला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर संजय रावल ओमपाल रेफरी प्रदीप धाम पहलवान मनोज मलिक हंसराज सहित सेकंड ग्रामीण मौजूद रहे

Bapoli, Panipat | Jun 28, 2026