टाइगर श्रॉफ गोलीकांड के तीनों आरोपियों की कहानी। रेहान और रितिक रोशन ने पहचान छिपाने के लिए चलती ट्रेन में ही काटे अपने बाल और बदले अपने कपड़े। तीनों आरोपी नेपाल भागने की कर ली थी पूरी तैयारी। लेकिन कोटा रेलवे स्टेशन पर पूर्व से गिरफ्तार के लिए तैनात RPF जवान की पैनी नजर जेनरल बोगी में बैठा एक नवालिग पर पड़ी। फिर वही से शुरू हो गई तीनों की गिरफ्तारी। सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि कोटा स्टेशन पहुंचने से पहले रेहान और रितिक रोशन दोनों सो गया था। वहीं नवालिग को भूख लग गई थी।वह खिड़की से भूजिया खरीदने के लिए जैसे ही सिर को बाहर किया। वहां तैनात RPF जवान की नज़र उस नवालिग पर पड़ गई। पुलिस उस जेनरल बोगी की घेराबंदी कर दी और तलाश शुरू कर दी। जैसे ही नवालिग पकड़ाया तो पुलिस ने सवाल किया तुम तो तीन लड़के मुंबई से चले थे।दो अन्य कहां है।नवालिग ने इशारा किया कि दोनों सो रहा है।इस प्रकार पुलिस का काम आसान हो गया तथा तीनों पुलिस के गिरफ्त में आ गया।