बदायूं | बिसौली
बिसौली के आंवला टेंपो स्टैंड के पास एक महिला छोटे बच्चे को झाड़ियों में छोड़कर टेंपो से आंवला की ओर चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लिया। टेंपो चालक के अनुसार महिला को मनेना गांव के पास उतारा गया था। परिजनों का पता न चलने पर बच्चे को बदायूं चाइल्ड केयर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
#bisauli #manonadham #badaun