उदयपुर में सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं का प्रदर्शन आज
उदयपुर।
सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में तथा उनके खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज उदयपुर में युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
युवा संगठनों ने बताया कि यह प्रदर्शन न्याय, जवाबदेही और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, शहर के युवा इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ शांतिपूर्ण तरीके से उठाने के लिए एकजुट होंगे।
प्रदर्शन आज शाम 4:00 बजे नगर निगम पार्क, उदयपुर में आयोजित होगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन किसी राजनीतिक दल से जुड़ा नहीं है, बल्कि नागरिकों की आवाज़ और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन का प्रतीक है।