गिरिडीह: पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौ"त हो गई। वह देवघर में आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान परियाना गांव के पास पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। सोमवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम की मांग की।
#Giridihviews #GiridihNews #RoadAccident #Pachamba