राज्य सरकार ने करुणामूलक रोजगार नीति के तहत 94 ग्रुप-सी कर्मचारियों को दी नियुक्ति
शिमला। राज्य सरकार ने जुलाई 2026 में करुणामूलक रोजगार नीति के तहत विभिन्न विभागों में 94 ग्रुप-सी कर्मचारियों को नियुक्ति प्रदान की है। ये नियुक्तियां जल शक्ति, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, गृह और बागवानी विभागों में की गई हैं।
सरकार ने विभागों को पात्र मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पहले अस्वीकृत करुणामूलक नियुक्ति मामलों की भी विशेष समीक्षा कर पात्र परिवारों को राहत देने का निर्णय लिया गया है।
सरकार का कहना है कि करुणामूलक रोजगार नीति का लाभ सभी पात्र परिवारों तक निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा।
Mandi, Mandi | Jul 26, 2026