
प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रामनगर द्वारा प्राथमिक विद्यालय घास मंडी रामनगर में धरना प्रदर्शन किया गया।
उसके बाद उप जिलाधिकारी रामनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरने पर भारी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए जो बाद में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील परिसर में एकत्रित हुए जहां पर उनके द्वारा उप जिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान को ज्ञापन दिया गया।ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मनराल की अध्यक्षता एवं ब्लॉक मंत्री मनीता कटारिया के संचालन में आयोजित इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस काले कानून के वापस होने तक देश भर का शिक्षक चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में आगामी 17 जुलाई को जनपद मुख्यालयों पर धरना एवं प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं पुरानी पेंशन बहाली सहित प्राथमिक शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा देहरादून में विगत 22 जून को सचिवालय कूच के कार्यक्रम के बाद आंदोलन के व्यापक रणनीति तय की थी जिसके तहत राज्य भर में सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन प्रेषित किए गए थे एवं आज 10 जुलाई को प्रदेश के सभी ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया , इसके बाद 15 जुलाई को समस्त जनपद मुख्यालयो पर धरना प्रदर्शन एवं रैलियां आयोजित की जानी है।
राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड द्वारा इस तिथि को ग्राम पंचायत के उप प्रधानों का निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है जिस कारण प्रांतीय तदर्थ समिति द्वारा जनपद मुख्यालय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मैं बदलाव करते हुए अब आगामी 17 जुलाई को प्रदेश के सभी 13 जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं रैलियां आयोजित की जाएगी।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मनराल, मंत्री मनीता कटारिया,कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सौरभ कुमार, प्रकाश फुलेरिया, मनोज मोहन कश्मीरा, नवेंदु जोशी, ममता पांडे, प्रीति पंत, दयमंती पोखरिया, रश्मि जोशी, नीमाआर्या,सुरेंद्र पाल चौहान, अंकित जोशी, दिनकर सिंह, रोमेश भंडारी, कुंवर पाल सिंह, मोहम्मद तारिक, कैलाश सुयाल, रेणुका वर्मा, माधवी रावत, बसंत वर्मा, अजय कुमार, प्रकाश तिवारी, गीता शर्मा आदि मौजूद रहें।
#uttarakhand #nainital #Ramnagar