
शाबाश फाजिल्का की बेटियो:
दी फाजिल्का डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की चार होनहार क्रिकेटर पंजाब क्वींस कप में चयनित
--अलग अलग टीमों में चुनी गई हैं एफडीसीए की ओर तराशी गई होनहार क्रिकेटर्स
फाजिल्का,21 अगस्त(सोनू वर्मा): जिले में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में अहम भूमिका अदा कर रही दी फाजिल्का क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तराशी गई चार महिला क्रिकेटर्स इन दिनों चल रहे पंजाब क्वींस कप में चयनित हुई हैं। इससे पूरे फाजिल्का जिले में खुशी की लहर है।
एफडीसीए के जिला प्रेस सचिव एवं अनुशासन कमेटी के सदस्य अमृत सचदेवा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से जहां पुरुषों की क्रिकेट लीग करवाई जा रही है, वहीं महिला क्रिकेट को प्रमोट करने के लिए पंजाब क्वींस कप का आयोजन किया जा रहा है। पटियाला के ध्रुप पांडव स्टेडियम में चल रहे इस पंजाब क्वींस कप में फाजिल्का जिले की चार होनहार महिला क्रिकेटर भी अपना जलवा दिखा रही हैं। उनका चयन इस कप में भाग ले रही पंजाब की अलग अलग टीमों में हुआ है। इन होनहार खिलाड़यों में शामिल हैं अलीशा, रंजीत कौर, प्रियंका और तमन्ना। ये चारों खिलाड़ी एफडीसीए की ओर से करवाई गई कठोर साधना में तप कर सोना बनी हैं और आज पंजाब स्तरीय क्रिकेट लीग में चयन होने से एफडीसीए की मेहनत रंग ले आई है। खास बात ये है कि एफडीसीए की ओर से प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें तराशा जाता है और फिर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। एफडीसीए के महासचिव सुरेंद्र छिंदी ने बताया कि अब तक एफडीसीए की ओर से अनेक प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें अलग अलग मंचों पर खेलने के काबिल बनाया गया है। अब वर्तमान में चल रहे पंजाब क्वींस क्लब में फाजिल्का जिले की चार होनहार खिलाड़ियों के चयन ने साबित कर दिया है कि एफडीसीए के सिलेक्टर्स और कार्यकारिणी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में अपना शतप्रतिशत योगदान दे रही है और इसके लिए एफडीसीए को अपनी चेयरपर्सन डीसी अमरप्रीत कौर संधू और वाइस चेयरमैन एसएसपी गगन अजीत सिंह का पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है।