
सराहनीय 👏 चम्पावत की बेटी की बड़ी उपलब्धि, अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर बढ़ाया जिले का मान
चम्पावत। जनपद चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्र देवीपुरा की बेटी एवं योगेश मेमोरियल शिव शक्ति पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा आयु श्री भावे का California State University (अमेरिका) में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में आयु श्री भावे ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए कहा कि “यदि संकल्प मजबूत हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता।”
उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने भी उनकी सफलता को चम्पावत के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
आयु श्री भावे की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की नहीं, बल्कि मेहनत, लगन और दृढ़ निश्चय की मोहताज होती है।
💐 आयु श्री भावे को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#Champawat #Uttarakhand #ProudMoment #AyuShriBhave #CaliforniaStateUniversity #AssistantProfessor #NariShakti #Inspiration #ChampawatKhabar