मोबाइल स्क्रीन को घंटों तक देखने वाले बच्चे व युवा सावधान हो जाएं। कहीं आप भी डिजिटल आई सिंड्रोम के शिकार न हो जाएं। हिमाचल के सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में डिजिटल आई सिंड्रोम के रोजाना कई मामले पहुंच रहे हैं। बता दें कि डिजिटल आई सिंड्रोम (जिसे कंप्यूटर विज़न सिंड्रोम या डिजिटल आई स्ट्रेन भी कहा जाता है) कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन के लंबे समय तक उपयोग से होता है। इसके सामान्य लक्षणों में आंखों का रूखापन, लालिमा, जलन, धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द और गर्दन-कंधे में दर्द शामिल हैं। यह समस्या पलकें कम झपकाने के कारण उत्पन्न होती है। अगर आपको ये लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
#himachal #DigitalEyeSyndrome #Awaj E Himachal