गोंडा का एक ऐसा गांव जहां रहने वाले किसानों की जिंदगी चकबंदी विभाग ने नरक से बदत्तर कर दी है, यहाँ किसान एक एक इंच जमीन के लिए इसलिए मरा जा रहा है, क्योंकि गांव में 7 साल चली चकबंदी तो जैसे तैसे साल 2024 में पूरी हो गई, लेकिन यहाँ के किसानों को पिछले 2 सालों से चकबंदी विभाग ये नहीं बता पाया की किस किसान की जमीन कहां है, यही वजह है की लोग आपस में लड़े मरे जा रहे हैं और गोंडा का पूरा जिला प्रशासन मय चकबंदी विभाग किसानों की इस आपसी लड़ाई का लुत्फ उठा रहा है।
अगले एपिसोड में हम आपको दिखाएंगे इस गांव की पूरी कहानी, खुद यहाँ के गांव वालों की जुबानी....
Gonda, Gonda | Jul 11, 2026