#बगहा पुलिस अधीक्षक ने लौकरिया सेमरा थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाते हुए इस माह सभी लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए।एसपी ने आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर जोर देते हुए पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति कायम रहे।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाली किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#NewsWave
#bagahanews
#bagahasp
#bagahapolice
#bagaha
#bagahasdm