दशहरा मेले में उचक्कों का आतंक! दो बच्चों की चांदी की चेन और कंगन गायब
कछवां बाजार में मेले के दौरान घटना से मची अफरा-तफरी, पुलिस को दी गई सूचना
मिर्जापुर। कछवां बाजार में दशहरा मेले के दौरान भीड़ के बीच दो मासूम बच्चों के गले से चांदी की चेन और हाथ से चांदी का कंगन गायब होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचा था, इसी दौरान बच्चों के आभूषण गायब हो गए।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
#MirzapurNews #कछवां #दशहरा_मेला #मिर्जापुर_पुलिस #TodayMirzapurNews