हमारे बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर ग्राम सभा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। 11,000 वोल्ट के नंगे और खतरनाक हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से श्री जनार्दन यादव जी और उनके सुपुत्र श्री राजेश यादव जी का असमय निधन हो गया।
यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सीधे तौर पर प्रशासन और बिजली विभाग की हत्यारी लापरवाही है! आखिर कब तक आम जनता ऐसे ही अपनी जान गंवाती रहेगी।
Ballia, Ballia | Jul 23, 2026