दिल्ली से घर लौटते समय 22 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौ/_त हो गई। यह घटना उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के पास हुई। युवक बगहा पुलिस जिला अंतर्गत लौकरिया थाना क्षेत्र का निवासी था।मृ/तक की पहचान कोटैया गांव निवासी ओमप्रकाश साह के बेटे लखन कुमार (22) के रूप में हुई है।लखन लगभग दो माह पहले रोजगार की तलाश में दिल्ली गए थे। वह 9 जुलाई को आनंद विहार स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होकर घर लौट रहे थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण लखन दरवाजे के पास खड़े थे।उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के समीप उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौ_/त हो गई।
#NetworkBihar
#bagaha
#bagahasp
#bagahapolice
#bagahanews
#bagahasdm