उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में देर रात हुआ बड़ा हादसा।
बड़कोट साइड से लगभग 900 मीटर अंदर टनल की कंक्रीट (शॉटक्रीट) लाइनिंग का एक ब्लॉक अचानक टूटकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से एक कार्मिक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर । जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के दिए निर्देश। कहा कि मौके पर जाकर स्थिति का विस्तृत जायजा और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जाए ।
कार्यदायी संस्था द्वारा अपनाए गए सुरक्षा मानकों का भी गहन परीक्षण किया जाए। मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता भी उपलब्ध कराई जाए ।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।