#पटना स्थित मिथिलेश स्टेडियम में अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता के 10 किलोमीटर दौड़ ट्रायल में बगहा पुलिस जिला के मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से बगहा पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। मूल रूप से नवादा जिले के निवासी मनोज कुमार वर्तमान में बगहा पुलिस जिला के खरपोखरा टीओपी अंतर्गत डायल-112 में सिपाही के रूप में कार्यरत हैं। ट्रायल के दौरान उन्होंने बेहतरीन फिटनेस, अनुशासन और दमदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर ली है। मनोज कुमार की सफलता पर पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि उनकी उपलब्धि से बगहा जिला पुलिस का गौरव बढ़ा है। यह सफलता पुलिस बल के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति उनका उत्साह बढ़ाएगी
#NetworkBihar
#bagaha
#bagahasp
#bagahapolice
#bagahanews
#bagahasdm