Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

जमीन पर लटकी बिजली तार की चपेट में आने से गाय की मौत, बाल-बाल बचा मालिक

Shimla Urban, Shimla | Jul 27, 2026

MORE NEWS

चौपाल बाजार में पलटा टेम्पो, बड़ा हादसा होने से टला।

चौपाल बाजार में पलटा टेम्पो, बड़ा हादसा होने से टला।

Shimla Urban, Shimla | Aug 2, 2026

कश्मीर में कुछ बागवानों द्वारा कच्चा गाला सेब समय से पहले तोड़कर ऊंचे दामों के लालच में मंडियों में भेजने का असर अब पूरे देश के गाला बाजार पर दिखाई दे रहा है। जब बड़ी मात्रा में कच्चा फल बाजार में पहुंचता है, तो उसका सीधा प्रभाव तैयार और उच्च गुणवत्ता वाले गाला सेब के दामों पर पड़ता है।

इस समय हिमाचल का गाला पूरी तरह तैयार है। इसमें बेहतर रंग, अधिक मिठास, अच्छा स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ होती है। इसके विपरीत, कच्चा गाला स्वाद में कमजोर होता है और कुछ दिनों बाद जल्दी सिकुड़ने (श्रिंक) लगता है। इसका नुकसान केवल बागवानों को ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा भी कम करता है।

आज स्थिति यह है कि हिमाचल का तैयार गाला और कश्मीर का कच्चा गाला एक ही समय बाजार में आने से दोनों राज्यों के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे मामलों में केवल अधिक दाम पाने की जल्दबाजी के बजाय पूरे सेब उद्योग और बाजार की साख का भी ध्यान रखना चाहिए।
अब बात हिमाचल के सोशल मीडिया पर सेब उद्योग के बड़े-बड़े ज्ञान देने वाले "गुरुजियों" की। आज हिमाचल के तैयार गाला के रेट डाउन के लिए भी सोशल मीडिया आवाज उठाइए।  क्या आपकी जिम्मेदारी सिर्फ नर्सरी बेचना रह गई है?
जब पुलवामा हमला हुआ था, तब सोशल मीडिया पर हिमाचल  के गुरुओं रोज पोस्ट डाल कर  बड़ी-बड़ी बातें की जाती थीं कि कश्मीर को कोई पौधे और कलमें ने बेचे ,लेकिन आज वही लोग पैसों के लिए वहीं डेरा   डाल कर कारोबार कर रहे हैं। व्यापार करना गलत नहीं है, लेकिन अपने ही प्रदेश के बागवानों के हितों पर भी उतनी ही मजबूती से बोलना चाहिए। हिमाचली होने का फर्ज निभाइए। अगर समय से पहले कच्चा फल बाजार में आएगा, तो नुकसान किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेब उद्योग और सभी बागवानों का होगा। मुद्दा किसी क्षेत्र का नहीं, बल्कि गुणवत्ता, ईमानदारी और बागवानों के भविष्य का है।
सोशल मीडिया पर हिमाचल के सेब उद्योग के बड़े-बड़े जानकारों और स्वयंभू "गुरुओं" को भी इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए। यदि समय से पहले फल तोड़ने जैसी प्रवृत्तियों पर कोई आवाज नहीं उठेगी, तो नुकसान अंततः सभी बागवानों का होगा।
यह किसी एक राज्य के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेब उद्योग की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा और बागवानों के हित की बात है। अच्छी गुणवत्ता वाला, पूरी तरह पका हुआ सेब ही उपभोक्ताओं तक पहुंचे—यही हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

कश्मीर में कुछ बागवानों द्वारा कच्चा गाला सेब समय से पहले तोड़कर ऊंचे दामों के लालच में मंडियों में भेजने का असर अब पूरे देश के गाला बाजार पर दिखाई दे रहा है। जब बड़ी मात्रा में कच्चा फल बाजार में पहुंचता है, तो उसका सीधा प्रभाव तैयार और उच्च गुणवत्ता वाले गाला सेब के दामों पर पड़ता है। इस समय हिमाचल का गाला पूरी तरह तैयार है। इसमें बेहतर रंग, अधिक मिठास, अच्छा स्वाद और लंबी शेल्फ लाइफ होती है। इसके विपरीत, कच्चा गाला स्वाद में कमजोर होता है और कुछ दिनों बाद जल्दी सिकुड़ने (श्रिंक) लगता है। इसका नुकसान केवल बागवानों को ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं का भरोसा भी कम करता है। आज स्थिति यह है कि हिमाचल का तैयार गाला और कश्मीर का कच्चा गाला एक ही समय बाजार में आने से दोनों राज्यों के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे मामलों में केवल अधिक दाम पाने की जल्दबाजी के बजाय पूरे सेब उद्योग और बाजार की साख का भी ध्यान रखना चाहिए। अब बात हिमाचल के सोशल मीडिया पर सेब उद्योग के बड़े-बड़े ज्ञान देने वाले "गुरुजियों" की। आज हिमाचल के तैयार गाला के रेट डाउन के लिए भी सोशल मीडिया आवाज उठाइए। क्या आपकी जिम्मेदारी सिर्फ नर्सरी बेचना रह गई है? जब पुलवामा हमला हुआ था, तब सोशल मीडिया पर हिमाचल के गुरुओं रोज पोस्ट डाल कर बड़ी-बड़ी बातें की जाती थीं कि कश्मीर को कोई पौधे और कलमें ने बेचे ,लेकिन आज वही लोग पैसों के लिए वहीं डेरा डाल कर कारोबार कर रहे हैं। व्यापार करना गलत नहीं है, लेकिन अपने ही प्रदेश के बागवानों के हितों पर भी उतनी ही मजबूती से बोलना चाहिए। हिमाचली होने का फर्ज निभाइए। अगर समय से पहले कच्चा फल बाजार में आएगा, तो नुकसान किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेब उद्योग और सभी बागवानों का होगा। मुद्दा किसी क्षेत्र का नहीं, बल्कि गुणवत्ता, ईमानदारी और बागवानों के भविष्य का है। सोशल मीडिया पर हिमाचल के सेब उद्योग के बड़े-बड़े जानकारों और स्वयंभू "गुरुओं" को भी इस मुद्दे पर खुलकर बोलना चाहिए। यदि समय से पहले फल तोड़ने जैसी प्रवृत्तियों पर कोई आवाज नहीं उठेगी, तो नुकसान अंततः सभी बागवानों का होगा। यह किसी एक राज्य के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे भारतीय सेब उद्योग की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा और बागवानों के हित की बात है। अच्छी गुणवत्ता वाला, पूरी तरह पका हुआ सेब ही उपभोक्ताओं तक पहुंचे—यही हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Shimla Urban, Shimla | Aug 2, 2026