ट्रैफिक ड्यूटी पर लौटेंगे विवेकानंद तिवारी, अब रील्स से बनाएंगे दूरी
सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना चुके विवेकानंद तिवारी जल्द ही शहडोल यातायात शाखा में दोबारा ड्यूटी संभालेंगे। बताया जा रहा है कि अब वे रील्स बनाने से दूरी रखते हुए पूरी तरह अपने विभागीय दायित्वों पर ध्यान देंगे। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 1.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और यातायात जागरूकता से जुड़े उनके वीडियो करोड़ों लोगों तक पहुंचे हैं। उनकी वापसी से विभाग और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
#VivekanandTiwari #TrafficPolice #TrafficAwareness #RoadSafety #MPPolice #MadhyaPradesh