महेंद्रगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नारनौल के मिश्रवाड़ा चौक से एक आरोपी को 13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए नारनौल ने आरोपी मनोज कुमार को काबू किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।