नवादा जिले में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार शौच के लिए जा रही एक युवती के साथ दुर्व्यवहार की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में रजौली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राजेश यादव, पिता चरित्र यादव, निवासी ग्राम शोहदा, थाना रजौली, जिला नवादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। #nawada #नवादा_पुलिस #nawadanewstak #crimenews #NawadaPolice #nawadanews #बिहार_पुलिस